मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हर हाल में लडूंगी निर्दलीय चुनाव : हिना शहाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हर हाल में लडूंगी निर्दलीय  चुनाव : हिना शहाब

हर हाल में लडूंगी निर्दलीय चुनाव : हिना शहाब

-बड़े नेता अपनी जुबान बदलते रहते हैं

सिवान।राजद के लिए सिवान लोकसभा सीट काटों भरा ताज साबित हो रहा है। जहां राजद इस इंतजार में है कि पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी ईद के मौके पर उनके पास आकर मुलाकात करेंगी और सभी गिले-शिकबे भुलकर राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हिना शहाब ने बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, हिना शहाब ने साफ शब्दों में कहा कि वह बार-बार कह रही हैं कि सीवान लोकसभा सीट से वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में जायेंगी। उन्होंने कहा कि मैं एकबार फिर कहती हूं कि मेरा निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। हिना शहाब के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि राजद एक से दो दिनों में सीवान से उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय ले लेगा। हिना शहाब ईद का मुबारकबाद देने अपने गांव प्रतापपुर में दिनभर मशगुल रहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं एक साधारण जनता हूं और नेताओं की जुबान बदलते रहती है। जनता की जुबान नहीं। हमने एक बार नहीं, बार-बार कहा है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी तो उसी से सबकुछ साफ़ हो जाता है। इधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक सिवान के लिए हिना शहाब के सकारात्मक जवाब के लिए पार्टी अब और अधिक इंतजार करने के मूड में नहीं है। राजद इस बार लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व राजद मुख्यालय द्वारा सिवान को छोड़ सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के कारण यह अटकल लगाया जा रहा था कि सिवान सीट पर हिना के नाम पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चर्चा करने व हिना के हामी भरने तक इंतजार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें