मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड को लेकर भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड को लेकर भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के साथ झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमन्त बिस्वा सरमा, झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद दीपक प्रकाश,समीर उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, झारखण्ड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू पहुंचे।बैठक में चुनावी रणनीति के साथ- साथ झारखंड में उम्मीदवारों के नामों को लेकर गहन चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सभी विधानसभा के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम के चयन की बात की गई। हालांकि उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय केन्द्रीय चुनाव समिति करेगी। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर सहयोगी दलों के लिए भी सीट आवंटन पर बात की गई। माना जा रहा है कि भाजपा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को नौ सीटें, जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) को दो और लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट आवंटित कर सकती है। सभी 28 आदिवासी बहुल सीटों पर पार्टी आदिवासी उम्मीदवार उतार सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें