मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : ग्राम मड़ेली में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धमतरी : ग्राम मड़ेली में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 16 सितंबर को चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम मड़ेली भाठापारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया और एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मड़ेली भाठापारा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने सफेद बोरी में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए लोग भाग खड़े हुए और संदेही भी फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जितेन्द्र साहू 36 वर्ष निवासी ग्राम मड़ेली भाठापारा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से 33 पौवा देशी शोले मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.940 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 3300 रुपये है, तथा बिक्री की नकद रकम 210 रुपये जब्त की। इस तरह कुल 3510 रुपये की सामग्री जब्त कर आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें