मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3100 लीटर डीजल जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3100 लीटर डीजल जब्त

धमतरी। जिले में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुरुद-धमतरी मार्ग स्थित सर्वेश्वर ऑटो फ्यूल्स में औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 3100 लीटर डीजल जब्त किया गया है।कुरुद थाने से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार, कल शाम थाना प्रभारी कुरुद को शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरुद के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप परिसर में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान पंप के पीछे बने स्टोर रूम और परिसर में संदिग्ध तरीके से डीजल का भंडारण पाया गया। जांच में 4 ड्रम पूरी तरह भरे, 2 ड्रम आधे भरे, 32 खाली ड्रम और 2 मिनी टैंकर वाहनों में करीब 2100 लीटर डीजल मिला। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 3100 लीटर डीजल का अवैध भंडारण सामने आया। संयुक्त टीम ने मौके पर ही डीजल सहित संबंधित सामग्री को जब्त कर लिया और प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंप दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें