मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

आईएफएस 2024 बैच: फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों की अस्थायी पोस्टिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएफएस 2024 बैच: फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों की अस्थायी पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के पद पर तैनात किया गया है।

आज साेमवार काे जारी आदेश के अनुसार कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल सरगुजा , मृगजा जालिंदर यादव को वनमंडल कटघोरा के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा, परख सारडा को वनमंडल सुकमा के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा, प्रीति यादव को वनमंडल नारायणपुर के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्य को वनमंडल राजनांदगांव के अंतर्गत उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भी उनकी पदस्थापना यथावत उसी उप वनमंडल में रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें