दिखना चाहती हैं स्टाइलिश और क्लासी तो ट्राई करें सोनाक्षी सिन्हा के ये All Black Looks
ब्लैक कलर हम सभी पहनना पसंद करते हैं। वहीं इस तरह के डार्क कलर में
स्टाइलिश लुक पाने के लिए कई बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके
लिए खासकर हम आजकल सेलेब्रिटी के स्टाइलिश लुक्स को री-क्रिएट करते हैं।
सेलेब्रिटी की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के स्टाइलिश ऑल
ब्लैक लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये आज हम आपको
दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा के स्टाइलिश ऑल ब्लैक कलर लुक्स।
साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को आकर्षक बनाने के आसान टिप्स-
अनारकली और कलीदार सूट देखने में फैंसी लुक देने के साथ-साथ एवरग्रीन फैशन
में रहते हैं। इस स्टाइलिश सूट को डिजाइनर ब्रांड ने डिजाइन किया है।
इस तरह के फ्लोर लेंथ सूट के साथ में आप हैवी गोटा-पट्टी डिजाइन के दुपट्टे
को स्टाइल कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी देखने में काफी ज्यादा क्लासी लुक देने में मदद करती है। इस
गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी को डिजाइनर ब्रांड रॉ मेंगो ने डिजाइन किया है। इस
तरह की साड़ी आपको मार्केट में 2,500 रुपये की मिल जाएगी।


