मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: अक्षर ने गेंदबाजों में करियर का सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल किया; जयसवाल छठे स्थान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दुबई,

17 जनवरी । अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में शानदार

प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल 12 पायदान आगे बढ़कर गेंदबाजों की आईसीसी

टी-20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अक्षर के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में मजबूत प्रदर्शन के बाद

भारत के कई खिलाड़ियों ने टी-20 रैंकिंग में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

पटेल

ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो टी-20 मैचों में4 विकेट लिए, जिससे

वह बुधवार को नवीनतम साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट के बाद ऑलराउंडरों में दो

स्थान ऊपर उठकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसमें मंगलवार तक पूरे हुए

सभी मैचों को ध्यान में रखा गया है।

इंदौर में पहले टी20

में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की 34 गेंदों में 68 रन की पारी ने

उन्हें सात पायदान ऊपर उठाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंचा

दिया है, जबकि बाएं हाथ के अन्य बल्लेबाज शिवम दुबे की 60 और 63 रनों की

लगातार नाबाद पारियों ने उन्हें 265 वें से 58 वें स्थान पर पहुंचने में

मदद की है।

रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले एक

अन्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिनकी पाकिस्तान के खिलाफ 15

गेंदों में 34 और 41 गेंदों 74 रन की दो पारियों ने 11 स्थान ऊपर उठाकर

16वें स्थान पर पहुंचा दिया। उनके टीम साथी टिम साउथी, जिन्होंने पहले दो

मैचों में छह विकेट लिए थे, गेंदबाजों की सूची में आठ स्थान ऊपर 18वें

स्थान पर हैं।

शुबमन गिल (बल्लेबाजों में सात पायदान ऊपर

60वें स्थान पर), तिलक वर्मा (बल्लेबाजों में तीन पायदान ऊपर संयुक्त 61वें

स्थान पर) और अर्शदीप सिंह (गेंदबाजों में चार पायदान ऊपर 21वें स्थान पर)

आगे बढ़ने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि नजीबुल्लाह जादरान (ऊपर) एक

पायदान ऊपर 46वें) और मोहम्मद नबी (दो पायदान ऊपर 54वें) बल्लेबाजी

रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान

के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में लगातार

अर्धशतक बनाने के बाद एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर हैं, जबकि फखर जमान 14

स्थान ऊपर 81वें स्थान पर हैं। डेरिल मिशेल (नौ स्थान ऊपर 37वें स्थान पर)

और केन विलियमसन (13 स्थान ऊपर 59वें स्थान पर) आगे बढ़ने वाले अन्य कीवी

बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के स्पिनर

वानिंदु हसरंगा और महेश थीक्षाना क्रमशः एक और दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त

तीसरे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ दो

मैचों में पांच विकेट लेकर दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 14वें स्थान पर

पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एडम मिल्ने दो मैचों में छह

विकेट लेकर 66वें से संयुक्त 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें