मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी टी20 रैंकिंग: साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों ने लगाई जबरदस्त छलांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईसीसी टी20 रैंकिंग: साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों ने लगाई जबरदस्त छलांग

दुबई। महिला गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान के लिए दौड़ रोमांचक हो गई है। आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिग में सबसे बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका की लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को मिला है, जिन्होंने गेंदबाजों की सूची में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है।

नॉनकुलुलेको म्लाबा ने आयरलैंड के खिलाफ 5 दिसंबर को खेले गए टी20 मुकाबले में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिसके बाद 7 दिसंबर को 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार गेंदबाजी का म्लाबा को इनाम भी मिला।

25 वर्षीय खिलाड़ी के महिला गेंदबाजों की सूची में 705 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के करीब हैं, जो 736 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।

म्लाबा की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाना है।

नादिन डी क्लार्क दो मुकाबलों में चार विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की लिस्ट में 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन 12 पायदान ऊपर चढ़कर 49वें नंबर पर आ गई हैं।

ट्रायोन ने ऑलराउंडर्स की सूची में भी शानदार उछाल हासिल की है। उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल कर लिया है। साथी ऑलराउंडर सुने लुस ने भी बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पायदान की छलांग लगाई है।

वह 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सुने लुस ने आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में 118 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 81 रन बनाने के साथ 4 विकेट हासिल किए। अगले मुकाबले में 37 रन बनाए। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस बीच, साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद बल्लेबाजों की सूची में 82वें नंबर पर वापस आ गई हैं, जबकि आयरलैंड की लीह पॉल ने नौ पायदान की छलांग लगाते हुए 67वां स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें