मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानी खिलाड़ी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अफगानी खिलाड़ी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई फटकार

दुबई। अफगानी क्रिकेटर इस्मत आलम मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

इस्मत को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.9 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से संबंधित है।

इसके साथ ही इस्मत के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध था।

उल्लेखनीय है कि यह घटना जिम्बाब्वे की पहली पारी के 90वें ओवर में हुई। इस्मत ने अपने फॉलो-थ्रू के दौरान गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाज तफदज्वा त्सिगा के बेहद करीब फेंक दिया।

इस्मत ने अपराध स्वीकार कर लिया है। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने नितिन मेनन, थर्ड अंपायर फोर्स्टर मुतिज्वा और फोर्थ अंपायर पर्सीवल सिजारा के साथ मिलकर आरोप तय किए थे। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड के रूप में आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत तक, और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं।

हरारे में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पहली पारी मे 127 रन पर सिमट गई। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि अब्दुल मलिक ने 30 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाए। टीम के लिए बेन करेन ने 121 रन की पारी खेली, जबकि सिकंदर रजा ने 65 रन टीम के खाते में जोड़े। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने पहली पारी के आधार पर शानदार बढ़त हासिल कर ली। अफगानिस्तान की ओर से जियाउर रहमान शरीफी ने सर्वाधिक 7 विकेट निकाले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें