मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को लगाई फटकार, दिया एक डिमेरिट अंक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किंग्सटाउन, । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान के

कप्तान राशिद खान को 24 जून को टी 20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश पर अपनी

टीम की रोमांचक जीत के दौरान अपने साथी खिलाड़ी के प्रति असंतोष दिखाने के

लिए फटकार लगाई है।

आईसीसी की ओर से बुधवार देर रात जारी

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राशिद को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी

कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए

पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके

निकट अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य

सामान फेंकने से संबंधित है।

इसके अलावा, राशिद के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था।

यह

घटना अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई, जब राशिद ने शॉट खेलकर

दूसरा रन लेने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज करीम जनत ने रन

लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद राशिद ने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर

फेंक दिया।

इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

राशिद

ने अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी मैच रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के

रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक

सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और लैंग्टन

रुसेरे, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर अहसान रजा ने आरोप

लगाए।

लेवल 1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें