मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी वनडे रैंकिंग : टॉप-10 में 9 स्पिनर, जानें कौन है अकेला तेज गेंदबाज?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की। शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में 9 स्पिनर हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में एकमात्र तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के मैट हेनरी हैं।

मौजूदा समय में दुनिया में एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड का नाम लिया जाता है। लेकिन, बुधवार को जारी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाज के रूप में सिर्फ मैट हेनरी हैं। हेनरी 622 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

वनडे की शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के होने का सबसे बड़ा कारण वनडे क्रिकेट की संख्या में लगातार कमी होना है। मौजूदा दौर में वनडे क्रिकेट की तुलना में टेस्ट और टी20 को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बुधवार को जारी शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज दो स्थान की छलांग लगाते हुए 687 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा और भारत के कुलदीप यादव को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। तीक्ष्णा दूसरे जबकि कुलदीप तीसरे स्थान पर चले गए हैं।

नामीबिया के बर्नार्ड स्कोल्ट्ज चौथे, अफगानिस्तान के राशिद खान पांचवें, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर छठे, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी सातवें, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें, भारत के रवींद्र जडेजा नौवें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दसवें स्थान पर हैं।

टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के संन्यास के बाद मैट हेनरी न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी का प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे हैं। वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। हाल में जिम्बाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल में हेनरी ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को चैंपियन बनाया था।

33 साल के हेनरी ने 32 टेस्ट में 136, 91 वनडे में 165 और 25 टी20 में 37 विकेट लिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें