मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी ने लगाया टीम इंडिया पर जुर्माना, जानिए क्या थी वजह?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईसीसी ने लगाया टीम इंडिया पर जुर्माना, जानिए क्या थी वजह?

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना लगा है। रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में धीमे ओवर-रेट के लिए टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम की ओर से निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।"

केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने टाइम अलाउंस को ध्यान में रखते हुए टारगेट से दो ओवर कम फेंके, जिसके बाद आईसीसी एलीट पैनल के मेंबर रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई।

केएल राहुल ने गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा पर सहमति जताई, जिससे आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए।

विराट कोहली ने 93 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन बनाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (110) की शतकीय पारी के दम पर 4 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मार्करम के अलावा, इस मुकाबले में मैथ्यू ब्रीत्जके (68) और देवाल्ड ब्रेविस (54) ने अर्धशतक लगाए।

सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक बन गया था। टीम इंडिया ने अंतिम मैच 9 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई है। इसके बाद वनडे सीरीज अपने नाम करते हुए करारा जवाब दिया। अब टीम इंडिया की निगाहें 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज जीतने पर होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें