मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश में दो प्रमुख सचिवों सहित 33 आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश में दो प्रमुख सचिवों सहित 33 आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीती रात को 33 आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण हुआ। इसमें दो प्रमुख सचिवों के अलावा कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिये गये। प्रमुख सचिवों के स्थानान्तरण में प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू को परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक, अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज, उ०प्र० से प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत और इसी तरह प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।आईएएस के तबादला सूची के अनुसार कौशल राज शर्मा को मंडलायुक्त वाराणसी से सचिव मुख्यमंत्री, एस. राजलिंगम को जिलाधिकारी वाराणसी से मंडलायुक्त वाराणसी, सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुुख्यमंत्री से जिलाधिकारी वाराणसी, प्रेरणा शर्मा को जिलाधिकारी हापुड़ से निदेशक सूडा, अभिषेक पांडेय को उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी हापुड़, संजय कुमार मीणा को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर से उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, शाश्वत त्रिपुरारी को संयुक्त मजिस्ट्रेट अलीगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, रवीन्द्र कुमार-2 को जिलाधिकारी बरेली से जिलाधिकारी आजमगढ़, नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी आजमगढ़ से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अविनाश सिंह को जिलाधिकारी अंबेडकरनगर से जिलाधिकारी बरेली, अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जिलाधिकारी अंबेडकरनगर बनाया गया है।इसी क्रम में इंद्रजीत सिंह को नगर आयुक्त लखनऊ से विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज से नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, हर्षिका सिंह को संयुक्त मैजिस्ट्रेट चंदोली से मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज, आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी गाजीपुर से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अविनाश कुमार को जिलाधिकारी झांसी से जिलाधिकारी गाजीपुर, मृदुल चौधरी को जिलाधिकारी, महोबा से जिलाधिकारी झांसी, गजल भारद्वाज को सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जिलाधिकारी महोबा, महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी संत कबीरनगर से जिलाधिकारी कुशीनगर, विशाल भारद्वाज को जिलाधिकारी कुशीनगर से विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, आलोक कुमार को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी संत कबीरनगर, डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन और पुलकित खरे को विशेष सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन बनाया गया है।तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा शिशिर सिंह के तबादले की है, जिन्हें विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति के पद से हटाकर विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उप्र शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है। उनके स्थान पर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। इसी तरह शैलेश कुमार को उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद से जिलाधिकारी भदोही, अनुभव सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती से उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद, शाहिद अहमद को संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती से मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती बनाया गया है। इसी क्रम में जगदीश को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अभय को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, डॉ. वेदपति मिश्रा को सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें