आईएएस मनीष रंजन पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

आईएएस मनीष रंजन पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
रांची : आईएएस मनीष रंजन मंगलवार को ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी के अधिकारी मनीष रंजन और आलमगीर आलम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगे। आपको बता दें कि टेंडर कमीशनखोरी मामले में ईडी ने 22 मई को आईएएस मनीष रंजन को समन भेजकर 24 मई को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया था। लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। हालांकि उन्होंने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को विशेष दूत के तौर पर पत्र लेकर ईडी ऑफिस भेजा था। पत्र में मनीष रंजन ने तीन सप्ताह का समय मांगा था परंतु ईडी ने उन्हें तीन सप्ताह का वक्त नहीं दिया। इसके बाद ईडी ने 25 मई को मनीष रंजन को दूसरा समन भेजकर 28 मई को पूछताछ करने के लिए बुलाया है। ई़डी के दूसरे समन पर मनीष रंजन ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि यह पूछताछ लंबी होगी।





