मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे और शानदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अपने करियर के इस स्टेज पर, टीम की सफलता में योगदान देना, निजी उपलब्धि का पीछा करने से ज्यादा मायने रखता है।

गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लेने और पर्पल कैप अपने नाम करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह अच्छा है कि मुझे पर्पल कैप मिली। लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस फेज से बाहर आ गया हूं जहां मैं निजी कुछ हासिल करना चाहता हूं। मैं अब भी कुछ हासिल करना चाहता हूं, लेकिन अब यह टीम के बारे में ज्यादा है।

मैं अब युवा नहीं रहा। जब आप युवा होते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से उन पुरस्कारों को पाने का लक्ष्य रखते हैं, और वे तब मिलते हैं जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"

भुवनेश्वर ने कहा, "जब आप टीम की सफलता के लिए काम करते हैं और व्यक्तिगत इनाम भी पाते हैं, तो अच्छा लगता है।

लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैं बस अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे टीम प्रबंधन से आत्मविश्वास मिल रहा है, और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।"

36 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और स्विंग किंग के नाम से मशहूर भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनके टी20 करियर का 325वां मुकाबला था। इस मैच के दौरान उन्होंने अपने 350 टी20 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज और ओवरऑल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। भुवनेश्वर टी20 में कुल 352 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पांच बार चार और पांच बार पांच विकेट लिए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने 22 नवंबर 2022 को भारतीय टीम के लिए आखिरी बार खेला था।

वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार सक्रिय हैं और अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उन्हें मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद एक बार फिर से उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की मांग उठने लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें