हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते है जेपी पटेल

हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते है जेपी पटेल
रांची: विधायक जेपी पटेल ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा हैं कि जेपी पटेल को कांग्रेस हजारीबाग सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस नेताओं भी बातचीत से इस बाबत संकेत दे दिए हैं। जेपी पटेल ने कहा कि मुझे सिर्फ इंडिया गठबंधन के लिए काम करना है। मैंने विधायक रहते हुए एनडीए में प्रचार किया था। मुझे लोकसभा का टिकट मिले या ना मिले, लेकिन मेरी प्राथमिकता है झारखंड में इंडिया गठबंधन को मजबूत हो। हालांकि
उन्होंने इस बात पर ज्यादा फोकस किया कि झारखंड के एक खास तबके में उनके परिवार का क्या प्रभाव है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं. कांग्रेस की नीति और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने जिस तरह का प्रभाव डाला है, उसी का असर है। जे.पी.पटेल के आने से झारखंड और खासकर कुर्मी समाज पर असर पड़ेगा। इन्होंने उसूलों की राजनीति की है. तीन बार विधायक रहे हैं।





