मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं: रियान पराग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं: रियान पराग

गुवाहाटी। आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरआर की जीत के हीरो उनके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने रहे। मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की।

रियान पराग ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह इस आईपीएल में बतौर ओपनर पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनके पास उम्र है, प्रतिभा है। वैभव बस कमाल का है। अगर आपने उसे अहमदाबाद में देखा होता, तो उसने हालात को समझा और आगे बढ़ गया।

जायसवाल ऐसा 3-4 साल से कर रहा है। मुझे लगता है कि दोनों अपनी स्किल्स और इतनी कम उम्र के बावजूद परिपक्वता की वजह से सबसे अच्छा कर रहे हैं।"

पराग ने आगे कहा कि तीन मैचों में तीन जीत हासिल कर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से लड़कों ने खेला, मैं उनसे और कुछ नहीं मांग सकता, बस शाबाशी दे सकता हूं। मुझे हमेशा से पता था कि यह टीम बहुत मजबूत है। नीलामी के समय भी पता था कि हम बहुत मजबूत टीम हैं क्योंकि हमारे पास एक मजबूत कोर ग्रुप है और वे बहुत युवा भी हैं।

बाहर हर किसी को हम पर भरोसा नहीं था। उम्मीद है इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए हम चीजों को बदल सकते हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी और 27 रन से मैच हार गई।

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।

यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें