मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

टीम जहां भी मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं: तिलक वर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीम जहां भी मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं: तिलक वर्मा

धर्मशाला। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को धर्मशाला में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि मानसिक रूप से मजबूत होने से बल्लेबाज बैटिंग ऑर्डर में किसी भी पोजीशन पर सफल हो सकता है।

टीम उन्हें जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए कहेगी, वो उसके लिए तैयार हैं। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले मे 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्षर पटेल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। इस बदलाव को देखकर सभी हैरान रह गए थे। अक्षर लय हासिल करने में संघर्ष करते दिखे। वह सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 51 रन से अपने नाम किया। तिलक ने तीसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ओपनर्स को छोड़कर सभी फ्लेक्सिबल हैं। हर कोई फ्लेक्सिबल है और कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। मैं 3, 4, 5, 6, या कहीं भी बैटिंग करने के लिए तैयार हूं।

टीम जहां भी मुझे बल्लेबाजी करने के लिए कहेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं। हर कोई जानता है कि वे हर बैटिंग ऑर्डर में फ्लेक्सिबल है। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं, तो आप किसी भी नंबर पर अच्छा कर सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं टीम के लिए कहीं भी बैटिंग करने के लिए तैयार हूं। मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। दूसरे खिलाड़ी भी ऐसा ही कर रहे हैं।

हम वही फैसले ले रहे हैं जो हमें लगता है कि टीम के लिए फायदेमंद होंगे।" अक्षर पटेल को तीन नंबर पर भेजने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर तिलक ने कहा, "यह स्थिति पर निर्भर करता है। जैसा कि आप देख सकते हैं, अक्षर पटेल ने वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही किया है, उन्होंने उस पोजीशन पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। यह कभी-कभी एक-दो मैचों में होता रहता है। यह स्थिति पर निर्भर करता है। अगर टीम को लगता है कि यह उस स्थिति में सबसे अच्छा है, तो टीम के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई भी आगे जाता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें