हूती आतंकियों पर ब्रिटेन और अमेरिका ने किया जबरजस्त हमला

अमेरिका
और ब्रिटेन हूती आतंकवादियों पर हमला बोल दिया है। हूती विद्रोही लगातार समुद्र
में व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रहे थे और लूटपाट मचा रहे थे। अमेरिका और अन्य
देशों द्वारा हूती को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हूती आतंकी मान नहीं रहे थे।
जी हां अमेरिका ने तीन हूती नावों के डूबने का किया दावा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने
गुरुवार देर रात एक बयान में आगाह किया कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह आगे की कार्रवाई करने में संकोच
नहीं करेंगे। बाइडेन ने कहा, "ये
लक्षित हमले एक स्पष्ट संदेश हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे पार्टनर हमारे
कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे" वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "शुरुआती संकेत हैं कि व्यापारी
जहाजरानी को धमकाने की हूतियों के इरादों को झटका लगा है।"
हूती
विद्रोहियों ने गृह युद्ध में यमन के अधिकांश हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया था, उन्होंने इजरायल से जुड़े या इजरायली
बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों पर हमला करने की कसम खाई है। हालांकि, अभी तक जिन जहाजों पर हूतियों ने हमला
किया, उन जहाजों में से कई का इजरायल से कोई
संबंध नहीं था। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि हूती विद्रोहियों ने अदन की
खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में एक जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो 19 नवंबर के बाद से समूह द्वारा किया गया 27वां हमला है।
बता
दें कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन का
सब्र का बांध टूट गया है। अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों से
जुड़े ठिकानों पर हमले करने शुरू कर दिये हैं। चार अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार
को रॉयटर्स को बताया कि ईरान समर्थित समूह के खिलाफ पहली बार हमले शुरू किए गए हैं, क्योंकि लाख समझाने के बावजूद हूती
विद्रोही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहे हैं।
पिछले साल के अंत में शुरू हुए हूती विद्रोहियों के ये हमले अमेरिका की चेतावनी के
बाद भी रुक नहीं रहे हैं।
लाल
सागर के शिपिंग मार्गों को निशाना बना रहे हूती हूती विद्रोही, जो यमन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित
करते हैं, फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के लिए
अपना समर्थन दिखाने के लिए लाल सागर के शिपिंग मार्गों को निशाना बना रहे हैं।
हमलों ने यूरोप और एशिया के बीच प्रमुख मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को समस्याओं
का सामना करना पड़ रहा है,
जो दुनिया के शिपिंग यातायात का लगभग 15% है।





