मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

चरित्र शंका पर सोती हुई पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर पति ने लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चरित्र शंका पर सोती हुई पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर पति ने लगाई आग

-महिला गंभीर ,अस्पताल में इलाज जारीरायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पति द्वारा आधी रात अपनी सोती हुई पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की । घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह वारदात पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेलहा भट्ठा की यह घटना 22 जून की देर रात करीब 2:30 बजे (23 जून की सुबह) हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पति का नाम जनीराम यादव (48) बताया गया है जो वारदात के बाद से फरार है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का नाम मोंगरा बाई यादव (45) है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने घटना की जानकारी देते हुए आज बताया कि ग्राम रैलहा भट्ठा निवासी जनीराम यादव अपनी पत्नी मोंगरा बाई यादव के साथ घर के आंगन में सो रहा था । वहीं उनके बच्चे घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। बताया गया कि घटना की रात करीब 2:30 बजे आरोपित पति ने पहले बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे बाहर न निकल सकें। इसके बाद उसने आंगन में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चीखते हुए उठी और खुद को बचाने का प्रयास करने लगी। महिला ने आंगन में रखी रेत पर लेटकर किसी तरह आग बुझाई। उसकी चीख-पुकार सुनकर बच्चे बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। बाद में बच्चों ने खिड़की से बाहर झांका तो उनकी मां जलती हालत में मदद के लिए इधर-उधर भागती दिखाई दी। महिला ने आग बुझाने के बाद बच्चों के कमरे की सिटकनी खोली। बाद में चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों और पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।घटना के बाद बच्चों और परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।पचपेड़ी थाना प्रभारी के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी को 30 साल हो चुके हैं और उनके 4 बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) हैं। उनका पति लंबे समय से उनके चरित्र पर संदेह (अफेयर का शक) करता था और इसी बात को लेकर घर में आए दिन मारपीट और विवाद होता रहता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें