मोबिल डिपो में लगी भयंकर आग-दर्जनो गाड़िया आग बुझाने में जुटी
पटनासिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी स्थित जले मोबिल के डिपो में अचानक आग लग गई,जिससे अगल-बगल में पूरी तरह हड़कम मच गई है।वही स्थानीय लोगो द्वारा आग लगने की सूचना फ़ायरविग्रेड टीम को दिया गया जहां सूचना पाकर फ़ायरविग्रेड की दर्जनों गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है।गौरतलब है की इस डिपो में जले एवं पुराने मोबिल संग्रह कर ड्राम में एकत्रित करके रिसाइकिल किया जाता था,जहां भयंकर रूप से आग लगी है।इस आग की लपटें से अगल-बगल के लोग अपना अपना घर छोड़ कर बाहर भागे है,वही स्थानीय पुलिस पहुँचकर लोगो को आग की लपटें से दूर कर मामले की जांच में जुटी है,इधर दर्जनो गाड़िया आग बुझाने में जुटे हैं आग लगने का कारण अबतक स्प्ष्ट नही हुआ है,फिर भी इस आग लगी में लाखों रुपये का नुकसान है।





