मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश में मोदी मैजिक की हैट्रिक, लगातार पांचवीं बार जीतकर अनुराग ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश में मोदी मैजिक की हैट्रिक, लगातार पांचवीं बार जीतकर अनुराग ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड

शिमला,। भारतीय जनता पार्टी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार

तीसरी बार क्लीन स्वीप कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। सभी चारों सीटों पर

भाजपा ने अच्छे अंतर से जीत हासिल कर वर्ष 2014 और वर्ष 2019 का रिकार्ड

कायम रखा। इसे मोदी मैजिक का प्रभाव माना जा रहा है।

प्रदेश की

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कांग्रेस से मुख्य मुकाबला था। हमीरपुर

संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने

विरोधी सतपाल रायजादा को एक लाख 82 हजार 357 मतों से हराया है। हमीरपुर से

अनुराग की लगातार पांचवीं जीत है। मण्डी संसदीय सीट से सिने स्टार कंगना

रनौत ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य को 74 हजार 755 मतों से हराया है।

कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंदी व

कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शर्मा को दो लाख 51 हजार 895 वोटों से हराकर

जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप ने अपने

प्रतिद्वंदी व कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के खिलाफ 90 हजार 548

मतों से जीत दर्ज की है।

हैरानी तो यह है कि प्रदेश में शिमला

संसदीय क्षेत्र सत्ता का केंद्र बना हुआ है। यहां से प्रदेश सरकार में पांच

मंत्री हैं। 17 में 12 विधायक कांग्रेस के हैं, मगर इसके बावजूद भी

कांग्रेस अपने इस पुराने किले जिसमें कभी लगातार छह बार केडी सुलतानपुरी

जैसे नेता सांसद रहे हैं, में लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत का परचम लहरा

दिया।

राज्य की मंडी की सीट देशभर में चर्चा में रही थी। यहां से

अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के

बेटे विक्रमादित्य से मुकाबला होने के चलते यह सीट सबसे अधिक चर्चा में

थी। अपने गृह संसदीय क्षेत्र वाली इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता

प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बहुत मेहनत की। यहां से मोदी मैजिक फैक्टर से

पहली बार राजनीति में आना कंगना रनौत के लिए वरदान बन गया और उन्होंने

अच्छे अंतर से यह सीट जीत ली।

मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा

हल्कों में कांग्रेस केवल रामपुर, किन्नौर, लाहुल स्पीति व कुल्लू जिले के

आनी में ही बढ़त ले पाई। कुल्लू जिले की तीन सीटों मनाली, कुल्लू सदर व

बंजार में कांग्रेस का पिछड़ना उसकी हार का बड़ा कारण माना जा रहा है। कुल्लू

सदर व मनाली में तो कांग्रेस के विधायक हैं व कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव भी हैं, मगर उसके बावजूद भी कांग्रेस यहां से बढ़त नहीं

ले पाई।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम रखा है। अब

देखना होगा कि केंद्र की नई सरकार में हिमाचल को कितना और कैसा हिस्सा

मिलता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का प्रदेश होने के

चलते भाजपा का यह प्रदर्शन उनके लिए भी बेहद संतोष का कारण माना जा रहा है।

राज्य की हमीरपुर संसदीय सीट पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने

लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करके नया रिकार्ड बनाया है। पहली बार लोकसभा

चुनाव में उतरे कांग्रेस के आनंद शर्मा को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा

है। प्रदेश की 15 महीने पुरानी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए लोकसभा

में भाजपा का क्लीन स्वीप एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके अलावा उनके ही

क्षेत्र से कांग्रेस बड़सर विधानसभा का उपचुनाव भी हार गई, जबकि कांगड़ा के

धर्मशाला से भी उसे उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें