मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से विपक्ष के 15 विधायक निष्कासित, सदन में हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा से विपक्ष के 15 विधायक निष्कासित, सदन में हंगामा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की मुसीबत आज उस समय और बढ़ गई जब उनके सहयोगी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। विक्रमादित्य, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी से सांसद है। आज विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया। सदन में इस पर जमकर हंगामा हुआ। इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसके बाद इन्हें सदन से जाने के लिए कहा। इसके बावजूद भाजपा विधायक सदन के वेल में आकर नारे लगाने लगे और इसका विरोध विरोध किया। इसके बाद जब अध्यक्ष समझाया और कहा कि आप बाहर चले जाएं और नियमों का पालन करें। नियमों के खिलाफ नारेबाजी न करें। इसके बावजूद भाजपा के सदस्य वहीं पर डटे रहे और अध्यक्ष और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। यह देख भाजपा सदस्य कागजों को इधर-उधर फेंकने लगे।विधानसभा अध्यक्ष ने सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही की इन सदस्यों के निलंबन की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने सदन के अंदर अवरोध पैदा करने की कोशिश की है जिसके चलते निष्कासित किया गया है। इस बीच सूचना है कि कांग्रेस हाईकमान ने अपने निराश विधायकों की मांग को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले बुधवार सुबह भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सदन की कार्यवाही के बारे में अवगत करवाया था।इनको किया गया निष्कासित1.जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष2. विपिन परमार3. रणधीर शर्मा4. लोकिन्द्र कुमार5. विनोद कुमार6. हंसराज7.बलवीर वर्मा8. त्रिलोक जम्वाल9. सुरेंद्र शौरी10. दीपराज11. पूर्ण चंद ठाकुर12. इन्द्र सिंह गांधी13. दलीप ठाकुर14. रणवीर सिंह निक्का15. जनकराज

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें