मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा में दो यात्रियों की मौत , 6 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा में दो यात्रियों की मौत , 6 यात्री घायल

हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसा में दो यात्रियों की मौत , 6 यात्री घायल

रांची: झारखंड में हुए रेल हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। वही 6 यात्री घायल हो गए हैं। मरने वाले दोनों यात्री हावड़ा मुंबई मेल के बी 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार , हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है। यात्री हावड़ा मुंबई मेल के बी 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। दोनों मृतक पुरुष हैं. हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। हादसा बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के पास हुई। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रेन के शौचालय में दो लोग फंसे थे, जिन्हें बाद में बचाव दल ने बोगी काटकर निकाला है। दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें