मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : अस्पतालों में अवकाश के दिनों में भी इमरजेंसी सेवाएं रहती हैं बहाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : अस्पतालों में अवकाश के दिनों में भी इमरजेंसी सेवाएं रहती हैं बहाल

रायपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने आज बुधवार काे बताया है कि शासन के नियमानुसार रविवार और अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन ओपीडी का संचालन निरंतर किया जाता है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन ओपीडी मुख्य आपातकालीन कक्ष से संचालित किया जाता है। इस दौरान ड्यूटी पर चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स और अन्य आवश्यक स्टाफ उपस्थित रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अवकाश के दिनों में नियमित ओपीडी बंद रहती है, लेकिन आपातकालीन मामलों में मरीजों को अटेंड किया जाता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था भी उपलब्ध रहती है।अस्पतालों में जांच सुविधाओं के बारे में सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि नियमानुसार 24x7 पैथोलॉजी जांच की सेवा केवल जिला अस्पतालों में अनिवार्य होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को अवकाश के चलते एक्स-रे, सोनोग्राफी और अन्य नियमित पैथोलॉजी लैब की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहती हैं । उन्होंने जानकारी दी है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी ) में भी रविवार और अवकाश के दिनों में प्रसव सुविधाएं सुचारू रूप से जारी रहती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें