मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : केंदई नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : केंदई नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल

कोरबा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसे के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे कुछ लोगों की जान बच सकी। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मोरगा चौकी पुलिस तथा डायल 112 को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार एक आल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी कार में तीन लोग सवार थे और तीनों घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल और मृतक कोरबी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।मृतकों में एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शुक्रवार सुबह कानूनी कार्रवाई के साथ आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें