मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और राहत दल की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को काटने में काफी समय लगा, क्योंकि टक्कर बहुत ही तेज थी। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के निवासी अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में झारखंड के रांची गए थे। शादी संपन्न होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। इसके चलते स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें