मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: सिंगर समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत, 7 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: सिंगर समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत, 7 घायल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि टेंपो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी सामने आई है कि टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं। ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी और झांसी के बीच सुरवाया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। टेंपो-ट्रैवलर में 17 लोग सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सिंगर हार्दिक दवे के अलावा राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल सोलंकी के रूप में हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है, जिन्हें गुजरात से यहां (शिवपुरी) पहुंचने में अभी समय लगेगा।

म्यूजिशियन ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवकथा कराई थी। वे सभी उसी शिवकथा के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान अचानक से टक्कर हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मानना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें