मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच युवक जिंदा जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच युवक जिंदा जले

चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर में दसूहा के पास भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। घटना शुक्रवार देर रात की है। जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास कार व ट्रक की टक्कर में जोरदार धमाके के बाद कार में आग लग गई। जिससे यह घटना हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह गांव उच्ची बस्सी के पास पहुंचा तो देखा कि जालंधर नंबर की एक कार से आग की लपटें निकल रही थी। उनके वहां पहुंचने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने चार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। जिसे सबसे पहले अस्पताल भेजा गया। उक्त युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद जांच के लिए पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई। मगर जब तक दो अन्य की भी मौत हो गई थी। जिस जगह पर कार जल रही थी उससे करीब 500 मीटर दूर एक ट्रक झाड़ियों में पलटा हुआ था।

पुलिस के अनुसार ट्रक का चालक उसी में फंसा हुआ था। उसे भी किसी तरह बाहर निकाल कर दसूहा के सिविल अस्पताल में भेजा गया।

आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद वहां से भागा होगा, मगर आगे जाकर वह भी हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक जालंधर के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त ऋषभ मिन्हास, इंदर कौंडल, राजू और अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें