मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दौसा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दौसा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। एक पिकअप और कंटेनर की टक्कर में यह दुर्घटना हुई। हादसा दौसा-मनोहरपुर रोड पर बापी के पास हुआ, जब खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन एक कंटेनर से टकरा गई।

यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई।

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की वजह तेज गति और संभावित लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे-तैसे लोगों को वाहन में से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद जाम को खुलवाया गया।

दूसरी ओर 20 से अधिक घायलों के एक साथ अस्पताल पहुंचने से दौसा जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और स्थिति को संभालने के लिए ऑन-कॉल अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ बुलाया गया।

दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने घटनास्थल का दौरा किया और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल सात से आठ लोगों को जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज दौसा जिला अस्पताल में किया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।“

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें