मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

राशिफल: 29 जनवरी, 2024

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

rashifal - 29 january - 2024

राशिफल: 29 जनवरी, 2024

मेष

: मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर

होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति

होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम

को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

वृष : कारोबारी काम में बाधा

उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा।

सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के

काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। मांगलिक कार्यक्रमों का

आयोजन होगा। शुभांक-3-4-6

मिथुन : स्वास्थ्य लाभ में समय और धन

व्यय होगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष

का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा

दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।

शुभांक-3-6-9

कर्क : पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान

दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में

नवीन तालमेल बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ किए जा रहे काम में लाभ मिल

जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-5-8-9

सिंह

: कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने

में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में

पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है।

शुभांक-3-5-7

कन्या : पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में

सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल

जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे।

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास

बढ़ाने वाला होगा। शुभांक-3-4-8

तुला : शारीरिक सुख के लिए व्यसनों

का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खान-पान में सावधानी

रखें। व्यापार में प्रगति होगी। अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा।

भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने

में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-3-5-8

वृश्चिक :

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी

रहेगी। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। कार्यसिद्धि होने में

देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि

बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभांक-4-6-9

धनु : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा।

कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का

प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के

सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं।

शुभांक-6-7-9

मकर : समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने

हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में

नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। शुभांक-5-7-9

कुंभ

: हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम

आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। धार्मिक

स्थलों की यात्रा का योग। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ

मिल जाएगा। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। शुभांक-3-5-7

मीन : कहीं

रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं

गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का

एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभकार्यों में

अड़चनें और परिवार के बुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। शुभांक-2-4-6

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें