मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे गृह मंत्री अमित शाह, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे गृह मंत्री अमित शाह, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चा में हिस्सा लेंगे। वे शाम करीब चार बजे लोकसभा में अपना भाषण दे सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या पक्ष रखेंगे। आखिर में करीब 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार के पास प्रस्ताव के खिलाफ पर्याप्त बहुमत है। सत्ता पक्ष की ओर से सदन में लोकसभा अध्यक्ष से खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिराए जाने के बाद ओम बिरला गुरुवार को सदन में आ सकते हैं। उनका करीब 12 बजे लोकसभा में आने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वे अपना वक्तव्य भी देंगे, जो करीब पैंतालीस मिनट का होगा।

लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित है।

हालांकि, मंगलवार को सदन में महज 47 मिनट चर्चा हो पाई। बहस के लिए तय सवा 6 घंटे लगातार हंगामे के कारण बर्बाद हो गए।

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाया है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसे लेकर असंतोष बढ़ा।

वहीं, बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। लगभग आधे घंटे प्रश्नकाल चला। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। विपक्ष की ओर से प्रश्नकाल बाधित किए जाने पर पीठासीन दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें