मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री अमित शाह ने खूंटी में इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना कहा-झामुमो-कांग्रेस ने राज्य को बनाया लूट का अड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गृह मंत्री अमित शाह ने खूंटी में इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना कहा-झामुमो-कांग्रेस ने राज्य को बनाया लूट का अड्डा

गृह मंत्री अमित शाह ने खूंटी में इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना कहा-झामुमो-कांग्रेस ने राज्य को बनाया लूट का अड्डा

रांची: गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खूंटी में आयोजित जनसभा में झामुमो और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है। इनके राज में तरह तरह के घोटाले हो रहे है। घोटाला करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के बीच होड़ मची है। लेकिन झारखंड की गरीब जनता का जो पैसा इनलोगों ने खाया है।उसके पाई-पाई का हिसाब हम लेंगे और उलटा लटकाएंगे। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर हमें और देश को धमकी दे रहे हैं। कहते है पाकिस्तान को सम्मान देने की बात। फारुख अब्दुल्ला कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर की बात मत करें क्योंकि उनके पास एटम बम है। मैं कहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, उसे हमसे कोई नहीं छीन सकता। कांग्रेस एटब बम की बात कहकर हमें डराना चाहती है। पीओके पर ये लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। पीओके की इंच इंच भूमि भारत की है और उसे भारत में रहना चाहिए।अमित शाह ने अर्जुन मुंडा के काम की तारीफ करते हुए कहा कि कहा कि खूंटी से भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा ने पांच एकलव्य विद्यालय खोले है। भगवान बिरसा की धरती को टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा और रेलवे का काम चल रहा है। इंडियन ऑयल का डिपो बना। 22 लाख लोगों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है वही 4 लाख 60 हजार बहनों को गैस सिलेंडर दिया गया है। यहां के पूरे गांव ओडीएफ हो गये। 13 हजार रेहड़ी पटरी वालों को स्वनिधि का फायदा दिया गया है। उन्होंने कहा कि करिया मुंडा जी को आपने इसी धरती से बड़ा बनाया, आपके आशीर्वाद की बदौलत कड़िया मुंडा जी संसद के उपाध्यक्ष बने। यह कहते हुए अमित शाह ने मंच पर कहा कि आप आगे आईये मुंडा जी

इनको प्रचंड बहुमत से जीत दिलाईय, मुंडा को फिर से सांसद बनाइए। इस मौके पर अमित शाह ने अर्जुन मुंडा के काम की तारीफ की। अमित शाह ने कहा कि खूंटी में जलापूर्ति की बड़ी समस्या है. विश्व बैंक के साथ मिलकर जलापूर्ति की शुरुआत की गई थी. लेकिन यहां की सरकार से ठेकेदार की सेटिंग नहीं हुई तो योजना को ही बंद कर दिया। अमित शाह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि खूंटी के हर घर में नल से जल पहुंचाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें