मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में ईद-रामनवमी की छुट्टी पर सरकार की मुहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में ईद-रामनवमी की छुट्टी पर सरकार की मुहर

बिहार में ईद-रामनवमी की छुट्टी पर सरकार की मुहर

पटना: ईद के मौके पर बिहार में शिक्षकों को छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर रोक लगा दिया। हालांकि, उन्होंने ट्रेनिंग शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने होली के बाद ईद के मौके पर भी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग रख दिया था। छह दिनों की प्रशिक्षण में टीचरों को शिक्षा के नवाचारों ट्रेनिंग देने का शेड्यूल था। राज्य के सभी 6 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। एससीईआरटी की ओर से फेजवाइज शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। शिक्षकों के ट्रेनिंग शेड्यूल के बीच ईद का त्योहार आ रहा था। लिहाजा मुश्किल हो रही थी। जिसके बाद एजुकेशन डिपार्टमेंट से एक प्रेस नोट जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि 'शिक्षा विभाग अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद और रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है। 10 और 11 अप्रैल(ईद) और 17 अप्रैल (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें