मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कृष्णा को "पंख" खेल उपलब्धि पुरस्कार से आज किया जाएगा सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर,

20 फरवरी। ग्वालियर निवासी और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी में

प्रशिक्षणरत खिलाड़ी कृष्णा शर्मा को "पंख" खेल उपलब्धि पुरस्कार 2024 से

सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह आज (मंगलवार) सुबह 11.15 बजे से

भोपाल में के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कृष्णा को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस

संबंध में हितेन्द्र सिंह भदौरिया विभागीय सूचना अधिकारी ने बताया कि

ग्वालियर के नाका चन्द्रबदनी निवासी माया शर्मा और सुनील शर्मा की सुपुत्री

कृष्णा हाल ही में नीदरलैंड्स में हुई सब जूनियर गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता

में भारत का प्रतिधित्व करके वापस लौटीं हैं। शहर की इस होनहार बेटी ने

इंडिया सब जूनियर, एमपी जूनियर और सब जूनियर के अलावा खेलो इंडिया में भी

अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कृष्णा ने बताया कि वे राइट आर्म

स्ट्राइकर की पोजिशन पर खेलती हैं। वर्तमान में हॉकी अकादमी में कोच वंदना

उइके और परमजीत सिंह से हॉकी की बारीकियों को सीख रही हैं। खेल के साथ-साथ

वह ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें