मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

हाकी : झांसी की स्पोर्ट्स हास्टल ने एसएसबी लखनऊ को हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

12 फरवरी । स्वर्गीय राम औतार मिश्रा राज्य स्तरीय पुरूष हाकी

प्रतियोगिता की शुरूआत खेल निदेशक डा. आर.पी. सिंह ने किया। पहले दिन तीन

मैच हुए। इसमें स्पोर्ट्स हास्टल झांसी ने एसएसबी लखनऊ को 2-1 से हरा दिया।

पहला

मैच स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स हास्टल रामपुर के बीच हुआ। छठे

मिनट में ही लखनऊ की टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली। लखनऊ की टीम ने पहले

हाफ में दो गोल किये। रामपुर की टीम कोशिश करती रही, लेकिन कोई गोल नहीं

कर सकी। दूसरे हाफ में भी लखनऊ की टीम ने दो गोल दागकर मनो वैज्ञानिक बढ़त

बना ली। तीसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जबकि चौथे हाफ में पुन:

दो गोलकर लखनऊ की टीम ने 6-0 से मैच को जीत लिया। दूसरे मैच में साई लखनऊ

ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 5-3 से हराया। इस मैच में

दोनों टीमों के बीच कसम-कस चलता रहा। पहले मिनट में ही गुरु गोविंद सिंह की

टीम ने एक गोलकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली, लेकिन साई ने आठवें और 15वें

मिनट में एक-एक गोल दागकर पहले हाफ में ही बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ

में गुरु गोविंद सिंह ने एक गोल दागकर बराबरी कर ली। तीसरे हाफ में कोई भी

टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे हाफ में साई ने तीन गोल किये, जबकि जी.जी.एस ने

एक गोल किये। वहीं तीसरे मैच में स्पोर्ट्स हास्टल झांसी ने एसएसबी लखनऊ

को 2-1 से हरा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें