मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

हॉकी एशिया कप : प्रशसंको के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने मुफ्त टिकटों की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राजगीर। एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा।

फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें वर्चुअल टिकट दिया जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं।"

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा, "हमें पुरुष एशिया कप के सभी मैचों के लिए मुफ्त पहुंच प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि प्रशंसक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आएंगे। निःशुल्क टिकट की घोषणा भारत के हर कोने में हॉकी संस्कृति के निर्माण और पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

एशिया कप हॉकी के सभी मैच 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एशिया कप हॉकी 2025 में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे को ग्रुप बी में रखा गया है।

टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन, 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच खेलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें