मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुंछ में हिजबुल का सक्रिय सहयोगी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुंछ में हिजबुल का सक्रिय सहयोगी  गिरफ्तार

पुंछ, सेना की रोमियो फोर्स से जुड़ी राष्ट्रीय राइफल इकाई ने

पुंछ पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ एक संयुक्त अभियान में

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मगनार इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल

मुजाहिदीन के सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सेना के एक बयान के

अनुसार मोहम्मद खलील के रूप में पहचाने गए इस व्यक्ति को 30 जुलाई को

रोमियो फोर्स की राष्ट्रीय राइफल ने हिरासत में लिया था।

अधिकारियों

ने कहा कि आतंकी संगठन के इस सहयोगी के पास से एक विदेशी पिस्तौल बरामद की

गई। पाकिस्तान में सक्रिय एक व्हाट्स ऐप नंबर का भी पता लगाया गया है,

जिसके जरिए एक हैंडलर मोहम्मद खलील को काम सौंप रहा था। राजौरी में डीएसपी

ऑपरेशन के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक एके 47 और दो मैगजीन भी बरामद की

हैं। उन्होंने कहा कि आरोपित पुलिस हिरासत में है और जांच की जा रही है।

आरोपित को इलाके के बारे में जानकारी जुटाने और आतंकवादियों को एक स्थान से

दूसरे स्थान पर ले जाने जैसे काम सौंपे गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें