मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन और भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, खिलाड़ियों को मिलेगी शिक्षा में लचीलापन और छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन और भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, खिलाड़ियों को मिलेगी शिक्षा में लचीलापन और छात्रवृत्ति

एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन और भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, खिलाड़ियों को मिलेगी शिक्षा में लचीलापन और छात्रवृत्ति

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025:भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के बीच आज एक महत्वपूर्ण साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य तीरंदाज खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा में लचीलापन और आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। यह करार AAI के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं AAI महासचिव श्री वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रमोटर श्री अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे।

इस साझेदारी का मूल उद्देश्य उन खिलाड़ियों की सहायता करना है जो कठोर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के चलते पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से तालमेल नहीं बिठा पाते। श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेलों में समर्पण और समय की अत्यधिक आवश्यकता होती है, जिसके कारण कई खिलाड़ी नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाते और उनकी शिक्षा प्रभावित होती है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए यह अनूठा प्रयास किया गया है।

समझौते के तहत, खिलाड़ियों को 'CHAMPS' नामक विशेष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत स्नातक और परास्नातक ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। यह योजना तीन स्तरों पर छात्रवृत्ति प्रदान करती है—अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 100% शुल्क में छूट, राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को 50%, और जिला स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 30% की छूट दी जाएगी। यह छात्रवृत्तियाँ खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति को बाधा बनने से रोकेंगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देंगी।

इस पहल में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन खिलाड़ियों को पूरी तरह लचीले शिक्षण विकल्प प्रदान करेगी। वे रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से कभी भी अध्ययन कर सकेंगे, परीक्षाएँ दे सकेंगे और अपने अभ्यास या टूर्नामेंट से समझौता किए बिना शिक्षा जारी रख सकेंगे। इसके साथ ही, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध कराया जाएगा, जो उनके मानसिक सशक्तिकरण और खेल प्रदर्शन को और बेहतर बनाएगा।

एमिटी की ओर से खिलाड़ियों को समर्पित शैक्षणिक काउंसलर भी नियुक्त किए जाएंगे, जो छात्रों को परीक्षा, असाइनमेंट और अन्य तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे। श्री अशोक चव्हाण ने इस कार्यक्रम को "खिलाड़ियों के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी छलांग" बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें