हिलेरियस कच्छप की हुई मौत, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ थे अभियुक्त

हिलेरियस कच्छप की हुई मौत, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ थे अभियुक्त
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में ईडी के आरोपी हिलेरियस कच्छप की बीमारी से मौत हो गयी।हिलेरियस कच्छप बरियातू के रहने वाले थे। हिलेरियस लंबे समय से बीमार थे और डायलिसिस पर थे। मंगलवार देर रात बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।हिलेरियस के परिवार वालों ने इस मामले में किसी से बात नहीं की, हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि हिलेरियस लंबे समय से बीमार थे। उनकी किडनी फेल हो गई थी।हिलेरियस कच्छप की मौत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईडी ने जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हिलेरियस कच्छप को भी आरोपी बनाया था।





