मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को 6 से 8 दिसंबर तक किया गया रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को 6 से 8 दिसंबर तक किया गया रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसकी वजह से रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को 6-8 दिसंबर तक रद्द कर दिया है। इनमें सभी लोकल ट्रेन हैं।रायपुर रेल मंडल के मुताबिक, 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकी 7 से 8 दिसंबर तक 3 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इस रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड, कोरबा और इतवारी रूट पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। इनमें रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और रायपुर-इतवारी जैसे लोकप्रिय लोकल रूट शामिल हैं।इस वजह से बिलासपुर से रायपुर और कोरबा से रायपुर आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन ने बताया कि रेलवे आधुनिक और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है, पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहा है। उनकी दावा है कि वो ट्रैफिक को ज्यादा असरदार तरीके से कंट्रोल कर रहे हैं और एडवांस टेक्नोलॉजी से ट्रेन ऑपरेशन में सेफ्टी सिस्टम को बेहतर बनाएगी, लाइन कैपेसिटी बढ़ाएगी, और ट्रेनों की आवाजही को आसान बनाएगी। इसके लिए सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। कैंसिल होने वाली ट्रेनों में कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें हैं जो अलग-अलग रूट पर हैं और दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें जो बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त/शुरू होंगी। ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा से गोंदिया और ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया से झारसुगुड़ा पर असर पड़ेगा।रद्द होने वाली गाड़ियां-6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।6-7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।7-8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें