मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात के वेरावल बंदरगाह पर पकड़ी गई 350 करोड़ रुपये की हेरोइन, नौ लोग हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुजरात के वेरावल बंदरगाह पर पकड़ी गई 350 करोड़ रुपये की हेरोइन, नौ लोग हिरासत में

गिर सोमनाथ। गुजरात पुलिस ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल बंदरगाह पर आधीरात छापा मारकर फिशिंग बोट में छिपाकर लाई गई 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसका बाजार मूल्य लगभग 350 करोड़ रुपये बताया गया है।गिर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जाडेजा के ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कामयाबी मिली है। पुलिस ने जब्त नशीला पदार्थ के सैम्पल जांच के लिए एफएसल भेज दिए हैं। पुलिस ने नौका सवार नौ खलासियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने इस कार्रवाई में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, गिर सोमनाथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, लोकल क्राइम ब्रांच, फॉरेसिंक साइंस लेबोरेट्री और मरीन पुलिस का सहयोग लिया। राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पोस्ट में इसके लिए पुलिस विभाग को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें