मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में हेमंत सोरेन ने कहा इंतजार करें मैं फिर आऊंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा में  हेमंत सोरेन ने कहा इंतजार करें मैं फिर आऊंगा

रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाषण के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन को मेरे पार्टी और सभी सहयोगी का पूरा समर्थन है।देश की यह पहली घटना है, जब किसी सीएम को राजभवन में अरेस्ट किया गया हो।इसमें राज्यपाल की भी अहम भूमिका है। 31 जनवरी की काली रात लोकतंत्र की काली रात थी।यह पकवान चार साल से पकाया जा रहा था। बड़े ही सुनियोजित तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया। श्री सोरेन कहा कि एक आदिवासी सीएम का इतना बड़ा अपमान भी देश की पहली घटना है। इतनी घृणा आदिवासी दलित से कभी नहीं देखी। ये लोग चाहते हैं कि आदिवासी जंगल में ही रहे। हम जंगल से आ गये तो इन्हें तकलीफ होने लगा। इनका बस चले तो फिर से आदिवासी को जंगल ही भेज दे। अगर ये सोच रहे हैं कि मुझे जेल में डालकर इनके मंसूबे पूरे हो गये तो ये लोग भुल रहे है।

मेरे नाम से 8 एकड़ जमीन की कागज लाये विपक्ष तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा

हेमंत सोरेन ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर 8 एकड़ जमीन मेरे नाम से है तो कागज लाये। अगर कागज ले आये तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। इनके एक एक बात का जवाब माकूल तरीके से दिया जायेगा।कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी ने ना अपने आदिवासी सीएम का पांच साल पूरा करने दिया और न मुझे पूरा करने दिया। मैं फिर आऊंगा. इंतजार करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें