हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी किताबें, कल्पना सोरेन कल किताबें लेकर जायेंगी होटवार जेल

हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी किताबें, कल्पना सोरेन कल किताबें लेकर जायेंगी होटवार जेल
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए किताबें मांगी है। कल्पना सोरेन कल उन्हें किताब देने होटवार जाएंगी। कल्पना सोरेन ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। कल्पना ने लिखा है '' हेमंत जी ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी है। कल उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी। इससे पहले भी हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगायी थी। हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है। वह घर में अपनी किताबों को बहुत प्रेम से संजों कर रखते हैं। अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते रहे हैं। राज्य की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने उनसे मिलने वाले सभी लोगों से 'बुके नहीं बुक' देने की अपील की थी। जिसके परिणामस्वरूप पिछले 4 वर्षों में उन्हें हजारों किताबें मिली।





