मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लालू यादव पर दिया बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाए पाकिस्तान -400 सीट दीजिए बनेगा मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लालू यादव पर दिया बड़ा बयान, कहा-  मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाए पाकिस्तान   -400 सीट दीजिए बनेगा मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लालू यादव पर दिया बड़ा बयान, कहा-

मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाए पाकिस्तान

-400 सीट दीजिए बनेगा मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर

पटना ।लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार प्रसार का दौर जारी है। शनिवार 18 मई से पांचवे चरण का चुनावी प्रचार थम जाएगा। वहीं छठे चरण के चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार प्रसार जारी है। 20 मई को पांचवे चरण के लिए मतदान होना है। वहीं छठे चरण का मतदान 25 मई को बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर होगा। बीजेपी और एनडीए की ओर से ताबड़तोड़ रैली और चुनावी प्रचार प्रसार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा सिवान पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव पाकिस्तान चले जाएं। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को सिवान में एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। गांधी मैदान में विशाल जनसभा में वो शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, सिवान की पवित्र धरती ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जैसे व्यक्ति को जन्म दिया। राहुल गांधी बोल रहे हैं मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए। कर्नाटक में हिंदुओं के ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया। अब लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि पूरे देश में मुसलमान को आरक्षण देना है। मैं लालू यादव को बोलना चाहता हूं कि मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान में वही आरक्षण देना।हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता में आने के बाद चाहते हैं कि राम जी को दोबारा टेंट में रखें, लेकिन जब तक सूरज चांद है तब तक राम मंदिर भी रहेगा। उन्होंने कहा कि 400 सीट दीजिए मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि भव्य और ज्ञानवापी मंदिर बनेगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक-एक मुसलमान 4–4 शादियां कर लेता है, एक पत्नी को धर्मपत्नी मान लिया तो दूसरी-तीसरी शादी क्यों? मुसलमान माताओं बहनों पर क्या गुजरेगा ये सोचना चाहिए। हिंदुओं की एक पत्नी, मुसलमानों की एक पत्नीष हिंदुओं का जो कानून होगा वही मुसलमानों का भी होगा। 400 सीट दीजिए ये कानून लागू होगा।असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "कश्मीर एक था, जब देश आजाद हुआ. नेहरू जी के कारणों कश्मीर दो भाग में हुआ। एक भारत एक पाकिस्तान में, लेकिन हम मानते हैं कि वो हमारा है। 1972 में भारत ने पाकिस्तान को हराया उस वक्त हम बोल सकते थे कि तब तक तुम्हारे लोगों को आजाद नहीं करें जब तक कश्मीर नहीं दोगे, लेकिन इंदिरा गांधी ने तुष्टिकरण करने के लिए नहीं मांगा। नरेंद्र मोदी को 400 सीट दीजिए वो कश्मीर भी हमारा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें