एचईसी कर्मियों को डेढ़ माह का मिलेगा वेतन

एचईसी कर्मियों को डेढ़ माह का मिलेगा वेतन
रांची: एचईसी प्रबंधन और एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के बीच सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों के डेढ़ माह के वेतन भुगतान, कामगारों के बोनस, कर्मचारियों के पर्सनल लोन के 2 महीने के ईएमआई पेमेंट व सीपीएफ में भुगतान करने पर सहमति बनी। आपको बता दें कि एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पिछले 5 दिनों से वेतन भुगतान को लेकर लगातार दबाव बना रहा है। जिसके बाद निदेशकों ने ऑफ़सिर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और वार्ता किया। इस मौके पर निदेशक उत्पादन, निदेशक कार्मिक व अन्य अधिकारीगण और ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेम शंकर पासवान, खेत्रों मोहन टुडू, पुनेंदु दत्त मिश्रा, रोशन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्रा, आरके नाइक व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।





