होली से पहले एचईसी कर्मियों को मिली एक महीने का वेतन

होली से पहले एचईसी कर्मियों को मिली एक महीने का वेतन
रांची: होली से पहले एचईसी कर्मियों को एक महीने का वेतन दिया गया है। एचईसी प्रबंधन ने शुक्रवार को एक महीने का वेतन कर्मियों को दिया है।मिली जानकारी के अनुसार ठेका कर्मचारियों को अभी वेतन नहीं मिला है। एचईसी प्रबंधन शनिवार को उनको भी वेतन देने की तैयारी है। इसके लिए चिट्ठी सीएमडी को भेज दिया गया है। बता दें की वर्तमान में लगभग 2600 कर्मचारी एचईसी में हैं। जिसमें 1100 परमानेंट और 1500 ठेका कर्मचारी हैं।





