मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट

रायपुर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है। बस्तर और सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त माह के अंत तक वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज सोमवार को सामान्यतः मेघमय आकाश रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इस प्रणाली से संबद्ध द्रोणिका झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत है।

सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश में सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा एमसीबी जिले के कोटाडोल में दर्ज की गई। इसके अलावा रामचंद्रपुर, तोकापाल और करपावंड में 8-8 सेंटीमीटर, जबकि छुरा, नांगार में 7 सेंटीमीटर तथा सुकमा, लोरमी, जगदलपुर, केशकाल और बस्तर में 6 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया सहित कई जिलों में मध्यम वर्षा, तेज हवा और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, जशपुर, बलरामपुर सहित अन्य जिलों के लिए हल्की वर्षा की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें