मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी-ठनका के आसार -मौसम विभाग का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी-ठनका के आसार  -मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी-ठनका के आसार

-मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पटना।बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार से पूरवा हवा के प्रवाह से तापमान का पारा लुढ़कने लगा है। पूर्वा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है।बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में 6 मई से मौसम करवट लिया है।मौसम विबाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में आज यानी मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।सोमवार को तेज हवा चलने से सूबे के 19 जिलों के लोगों को मई महीने की चिलचिलाती गर्मी से बहुत राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सीतामणी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया और मधेपुरा में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।मैसम विभाग के अनुसार 7 मई से पटना समेत बिहार के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। विभाग के अनुसार सूबे में बिजली कड़कने और बरसात का ये दौर 4 से 5 दिनों तक रह सकता है।तेज पूर्वा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले मौसम सुहावना हो गया है।तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी।आज सूबे में पांच लोकसभा सीट झंझारपुर, सुपौल, खगड़िया,अररिया और मधेपुरा में मतदान कुछ हीं देर में शुरु होगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम वोटर्स का साथ देगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें