मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ में नाव पलटी, एक ही परिवार के 17 लोग डूबे, रिटायर्ड अधिकारी समेत 4 लापता -13 को बचाया गया, डूबे हुए लोगों की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

बाढ़ में नाव पलटी, एक ही परिवार के 17 लोग डूबे, रिटायर्ड अधिकारी समेत 4 लापता

-13 को बचाया गया, डूबे हुए लोगों की तलाश जारी

-मुख्यमंत्री ने सघन सर्च अभियान चलाने का दिया निर्देश

पटना। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत में उमानाथ घाट पर गंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 17 लोग डूब गए। वे सभी एनएचएआई से रिटायर्ड एक अधिकारी का परिवार था। इनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि रिटायर्ड अधिकारी समेत 4 लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं। ये सभी नालंदा के रहने वाले हैं। लापता चार लोगों की पहचान नालंदा जिले के मालती गांव निवासी अवधेश कुमार (60), उनके जीजा हरदेव प्रसाद (65) और हरदेव प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार (30) के साथ ग्रामीण मंजू देवी (45) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि परिवार में किसी के निधन के बाद सभी शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान करने के लिए बाढ़ आए थे। फिर ये सभी बाढ़ के उमानाथ घाट से नाव के जरिए दियारा की तरफ चले गए। सभी स्नान करके जब वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। नाव पलटने की सूचना पर बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए लोगों की तलाश में लगी है।

-बीच धारा में नाविक ने बंद कर दिया इंजन

नाव पर सवार अवधेश प्रसाद के भांजा आलोक कुमार भी थे। वे सेल के आसनसोल प्लांट में टेक्नीशियन हैं। उन्हें भी स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया कि नाव पर 16-17 लोग सवार थे। इसमें 8 लोग अपने घर के और बाकी लोग बगल के परिवारों के थे। हम सभी दियारा की ओर से नहाकर आ रहे थे, तब नाव में थोड़ा पानी भर गया था। नाविक पानी नहीं निकाला, जिससे नाव में पानी भरता चला गया। आगे आकर इंजन भी बंद कर दिया। तब हमलोग करीब 40% रास्ता तय कर चुके थे। अगर नाव का इंजन बंद नहीं होता तो हमलोग किनारे तक पहुंच जाते।

-एसडीएम बोले, लापता लोगों की तलाश जारी

एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार हुए, जिसके बाद ये घटना हुई। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में लापता लोगों के तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। नाव पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के मालती गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। नाव पर महिलाओं एवं बच्चों की होने की बात भी बताई जा रही है।

-गंगा दशहरा पर जुटी थी भीड़

जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। नदी में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इस पार से उस पार आ-जा रहे थे।

-सघन सर्च अभियान चलाने का दिया है निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाव दुर्घटना में 4 लापता लोगों की खोजबीन के लिए सघन सर्च अभियान चलाने का निर्देष दिया है। सभी लापता लोग नालंदा जिले के अस्थावां प्रखण्ड के मालती गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देष दिया है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से लापता 04 लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान जारी रखा जाय।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें